
जो इस भूल में रहते है कि हम भाग्य से आगे बढ़ते है,
उन्हें नहीं मालूम कि भाग्य भी उन्ही के साथ चलता है जो मेहनत करते है|
दुनिया के इस दस्तूर कि क्या दुहाई दूँ ,
लोग मशहूर को मगरूर कहते है|
हर कदम पर लोगों कि नफरत भरी निगाहें
हमे पीछे मुड़ने को मजबूर करती है
इस बेदर्द दुनिया में किसे कहे अपना
अपने ही अपनों को ठोकर मारकर दूर करते है
ज़िन्दगी के मुश्किल दौर में किस पर करे भरोसा
हमदर्द ही मरहम कि जगह माहुर देते है
क्यूँ करूँ इस ज़िन्दगी से इतनी शिकायत
हम इस ज़िन्दगी का सम्मान करते है
कुछ तो है इस ज़िन्दगी में खास
तो क्यूँ हम अपनी ज़िन्दगी कि शाम करते है
क्यूँ डरे इस काटों भरी महफिलों से
हम तो फूलों के रंगों से गुलशन को गुलज़ार करते है
काले बादलों के सायों में क्या छिपना
हम तो रोशिनी से प्यार करते है
कोई हो या न हो हमारे साथ
हम तो अपनी खुशियों का आगाज़ करते है
कुछ कर गुजरने की चाह में
हम ज़मीन आसमान एक करते है
चुनौतियों से क्या सिहरना
हम परों से नहीं हौसलों से उड़न भरते है
दुखों से हमे क्या चुभन
हम तो खुशियों को अपने दामन में समेटे रहते है
मौत को ज़िन्दगी का आखिरी पयान कहने वालों
हम तो जिंदादिली को ज़िन्दगी का आयाम कहते है
अपने पैरों पर खड़े होने को
हम अपना मुकाम कहते है
भाग्य के भरोसे रहने वालों
हम तुम्हे नाकाम कहते है !!!
~~ स्तुति
अच्छे भाव की अभिव्यक्ति स्तुति जी। जब आपकी ये पंक्तियाँ पढ़ रहा था कि-
ReplyDeleteलोग मशहूर को मगरूर कहते है|
हर कदम पर लोगों कि नफरत भरी निगाहें
हमे पीछे मुड़ने को मजबूर करती है
इस बेदर्द दुनिया में किसे कहे अपना
अपने ही अपनों को ठोकर मारकर दूर करते है
तो मेरी कभी की लिखी ये पंक्तियाँ याद आयीं-
बहुत मशहूर होने पर हुआ मगरूर मैं यारो।
नहीं पूरे हुए सपने हुआ मजबूर मैं यारो।
वो अपने बन गए जिनसे कभी रिश्ता नहीं लेकिन,
यही चक्कर था अपनों से हुआ हूँ दूर मैं यारो।।
शुभकामना।
सादर
श्यामल सुमन
www.manoramsuman.blogspot.com
ब्लॉगजगत में आपका स्वागत है. निरंतर लेखन से हिंदी चिट्ठाजगत को समृद्ध करे.
ReplyDeleteकाले बादलों के सायों में क्या छिपना
ReplyDeleteहम तो रोशिनी से प्यार करते है
कोई हो या न हो हमारे साथ
हम तो अपनी खुशियों का आगाज़ करते है
बहुत सुन्दर भावः...एक सकारात्मक सोच...बधाई
बहुत सुन्दर रचना
ReplyDeleteढेर सारी शुभकामनायें.
SANJAY
http://sanjaybhaskar.blogspot.com
truly inspiring & positive,welcome sir.
ReplyDeletemotivation is highly needed in depressing situations.
मनभावन. नारायण,नारायण
ReplyDeleteप्रोत्साहन और प्रशंषा के लिए आप सभी का बहुत बहुत धन्यवाद :) नारायण..
ReplyDeleteहुज़ूर आपका भी एहतिराम करता चलूं......
ReplyDeleteइधर से गुज़रा था, सोचा सलाम करता चलूं..
www.samwaadghar.blogspot.com